मध्यप्रदेश में हुए आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर

स्थानांतरित 25 अधिकारियों में 9 महिलाएं
News Right / भोपाल 20जुलाई 2023 मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को 25 भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई। मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेस द्वारा हस्ताक्षरित तबादला सूची में 9 महिलाएं भी शामिल हैं।
जानिए किन अधिकारियों को कहा से कहा किया ट्रांसफर
आपको बता दे कि मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के 25 भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों को के तबादले किए हैं। रतलाम जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जमुना भिड़े को अपर आयुक्त इंदौर बनाया है। जावरा एसडीएम हिमांशु प्रजापति को देवास जिला पंचायत का सीईओ बनाकर भेजा है।
रतलाम से जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े को अपर आयुक्त इंदौर बनाया गया। तो जिले के जावरा से एसडीएम हिमांशु प्रजापति को जावरा से देवास जिला पंचायत सीईओ बनाकर भेजा गया।